कम्प्यूटर की भाषा पद्धति
* वर्तमान कम्प्यूटर्स द्विअंकीय प्रणाली (Binary System) पर कार्य करते हैं। इस प्रणाली में प्रत्येक सूचना व निर्देश 0 एवं 1 के समूहों द्वारा ही पहचाना जाता है। सूचना का इन समूहों में परिवर्तन कुछ परिभाषित नियमों द्वारा होता है।
* कम्प्यूटर को कुछ विशेष भाषाओं में ही निर्देश दिये जाते हैं; अर्थात् कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग (Computer Programing) प्रोग्राम बनाने की एक कला है, जो कि एक उच्च स्तरीय भाषा होती है। जैसे- फोरट्रॉन, कोबोल, सी, बेसिक, यूनिक्स आदि।
*उपर्युक्त भाषाओं में दिये गये निर्देशों का कम्प्यूटर द्विअंकीय प्रणाली में अनुवाद करता
है।
*फोरट्रॉन (FORTRAN): यह अंग्रेजी के शब्दों ‘फॉर्मूला ट्रान्सलेशन' (Formula
Translation) का संक्षिप्त रूप है। यह भाषा दुनिया की पहली उच्च स्तरीय कम्प्यूटर प्रोग्राम भाषा है। इसका विकास 1957 ई. में आईबीएम के द्वारा किया गया था। गणितीय सूत्रों को बहुत आसानी से इस भाषा के प्रयोग द्वारा हल किया जा सकता है। जटिल वैज्ञानिक गणनाओं में इसका व्यापक प्रयोग होता है।
* कोबोल (COBOL): कोबोल वाणिज्यिक व सरकारी दफ्तरों में डाटा प्रोसेसिंग के लिए सबसे उपयुक्त भाषा मानी जाती है। यह अंग्रेजी के कॉमन बिजनेस ओरयेन्टेड लैंग्वेज (Common Business Oriented Language) का संक्षिप्त रूप है।
* बेसिक (BASIC): यह अंग्रेजी भाषा के बिगनर्स आल परपज सिम्बोलिक इन्स्ट्रक्शन
कोड (Beginner's All-Purpose Symbolic Instruction Code) का संक्षिप्त रूप है।
इसके अतिरिक्त अल्गोल (ALGOL), पास्कल (PASCAL), कोमाल (COMAL),
लोगो (LOGO), पायलट (PIOLOT), सी (C) स्नोबोल (SNOBOL), लिस्प (LISP),
प्रोलॉग (PROLOG) आदि अन्य भाषाएं हैं।
* चतुर्थ पीढ़ी की भाषाओं में रेमीश-II, फोकस, नोमाड, ओरेकल आदि शामिल हैं। इन्हें स्वप्रोग्रामिंग भाषा भी कहा जाता है।
*पंचम पीढ़ी की भाषाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स लैंग्वेज (AIL) या कृत्रिम भाषाए पंचम पीढ़ी की भाषाएं हैं। इनकी सहायता से प्रोग्राम द्वारा स्वचालित तरीके से निर्देश एवं रिपोर्ट बनाये जा सकते हैं।
कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर : कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ऑपरेटर और कम्प्यूटर के बीच मध्यस्थ का काम करता है। MS-DOS सिस्टम सॉफ्टवेयर का एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है। इसका विकास माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन द्वारा किया गया था।
*एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर : आज एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की संख्या लाखों में है, जिसमें विन्डोज-7, विन्डोज-8 विन्डोज-2000, विन्डोज-XP, विन्डोज-95, विन्डोज, डीबेस, वर्ल्ड स्टार, लोटस, पेज मेकर, कोरल ड्रॉ, फोटोशॉप, ऐनिमेटर प्रो आदि कुछ एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर हैा
1 टिप्पणी:
nice
एक टिप्पणी भेजें