मंगलवार, 4 मार्च 2025

cgpsc के liye प्रश्न लेटेस्ट वाला

#छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा के लिए 10 प्रश्न निम्नलिखित हैं:-

1. *भारतीय ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे?*
उत्तर: राजा राममोहन रॉय¹

2. *करचोबी किस राज्य की कढ़ाई है?*
उत्तर: मध्य प्रदेश

3. *कसूती भारत के किस राज्य की कढ़ाई है?*
उत्तर: मध्य प्रदेश

4. *फुलकारी कढ़ाई किस राज्य की कला है?*
उत्तर: पंजाब

5. *भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार का क्या नाम है?*
उत्तर: परमवीर चक्र

6. *छत्तीसगढ़ में "कत्थक नृत्य" के विकास में किनका योगदान है?*
उत्तर: राजा चक्रधर सिंह²

7. *"सरहुल त्यौहार" छत्तीसगढ़ की कौन सी जनजाति मनाते हैं?*
उत्तर: उरांव

8. *छत्तीसगढ़ में "कत्था" बनाने वाली अनुसूचित जनजाति कौन है?*
उत्तर: खैरवार

9. *छत्तीसगढ़ की "प्राचीन भाषा" का नाम क्या था?*
उत्तर: कोसली

10. *महाभारत काल में "महानदी" का नाम क्या था?*
उत्तर: चित्रोत्पला

✅ "CG Vyapam & CG PSC पुराने प्रश्न पत्र | महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर सहित"

छत्तीसगढ़ PSC / व्यापम के लिए 20 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न (उत्तर सहित)

1. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कब हुई थी?

🔹 उत्तर: 1 नवंबर 2000

2. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल के अनुसार कौन सा है?

🔹 उत्तर: बस्तर

3. छत्तीसगढ़ की राजधानी कौन सी है?

🔹 उत्तर: रायपुर

4. छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं? (2024 तक)

🔹 उत्तर: 33

5. छत्तीसगढ़ में कौन सा त्योहार ‘नवा खाई’ से जुड़ा है?

🔹 उत्तर: पोला पर्व

6. छत्तीसगढ़ का कौन सा लोकनृत्य प्रसिद्ध है?

🔹 उत्तर: पंथी नृत्य

7. छत्तीसगढ़ का राज्य पशु कौन सा है?

🔹 उत्तर: वन भैंसा (Wild Buffalo)

8. छत्तीसगढ़ का राज्य पक्षी कौन सा है?

🔹 उत्तर: पहाड़ी मैना

9. ‘छत्तीसगढ़ का गढ़ किले’ के नाम से कौन जाना जाता है?

🔹 उत्तर: रतनपुर

10. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नदी जलप्रपात कौन सा है?

🔹 उत्तर: चित्रकोट जलप्रपात

11. छत्तीसगढ़ में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?

🔹 उत्तर: इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान

12. ‘छत्तीसगढ़ की कुंभ नगरी’ किसे कहा जाता है?

🔹 उत्तर: राजिम

13. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

🔹 उत्तर: अजीत जोगी

14. छत्तीसगढ़ की राजकीय भाषा कौन सी है?

🔹 उत्तर: हिंदी

15. छत्तीसगढ़ में किस प्रकार की खनिज संपदा सबसे अधिक पाई जाती है?

🔹 उत्तर: लौह अयस्क (Iron Ore)

16. छत्तीसगढ़ का कौन सा जिला ‘धान का कटोरा’ कहलाता है?

🔹 उत्तर: दुर्ग

17. छत्तीसगढ़ का कौन सा शहर ‘चावल नगर’ के नाम से प्रसिद्ध है?

🔹 उत्तर: डोंगरगढ़

18. छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?

🔹 उत्तर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर

19. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बोली जाने वाली जनजातीय भाषा कौन सी है?

🔹 उत्तर: गोंडी

20. ‘गौर सिंह’ किस जनजाति का पारंपरिक प्रतीक है?

🔹 उत्तर: गोंड जनजाति

शनिवार, 1 मार्च 2025

छात्रवास अधीक्षक परीक्षा , छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा, सी जी व्यापम परीक्षा प्रश्न पत्र, CGVYAPAM Old Question Paper सभी महत्वपूर्ण पुराने प्रश्न पत्र, CG Vyapam Question Paper 2024

CG Vyapam पुराने प्रश्न पत्र (CGVYAPAM Old Question Paper) – सभी महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा हर वर्ष विभिन्न सरकारी पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। CG Vyapam Old Question Paper अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की बेहतर तैयारी करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। पुराने प्रश्न पत्रों (Previous Year Papers) को हल करने से उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

CG Vyapam परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण पुराने प्रश्न पत्र:

CG Vyapam द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध होते हैं, जैसे –

  • छात्रवास अधीक्षक (Hostel Superintendent) परीक्षा प्रश्न पत्र
  • पटवारी परीक्षा प्रश्न पत्र
  • लेखपाल (Accountant) परीक्षा प्रश्न पत्र
  • राजस्व निरीक्षक (RI) परीक्षा प्रश्न पत्र
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र (TET, Vypam Teacher Exam)
  • स्वास्थ्य विभाग परीक्षा प्रश्न पत्र (Pharmacist, Lab Technician, Staff Nurse)
  • सहायक ग्रेड 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) परीक्षा प्रश्न पत्र
  • राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC) प्रश्न पत्र

CG Vyapam पुराने प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) से पुराने प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, कई शैक्षणिक वेबसाइटें और परीक्षा की तैयारी करने वाले प्लेटफॉर्म भी मुफ्त और सशुल्क प्रश्न पत्र उपलब्ध कराते हैं।

CG Vyapam पुराने प्रश्न पत्र से तैयारी के फायदे:

परीक्षा पैटर्न की जानकारी: परीक्षा का फॉर्मेट और विषयों को समझने में मदद मिलती है।
महत्वपूर्ण टॉपिक्स का विश्लेषण: बार-बार पूछे जाने वाले सवालों को पहचान सकते हैं।
समय प्रबंधन: निर्धारित समय में प्रश्न हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।
स्वयं का मूल्यांकन: अपनी तैयारी का आंकलन करके कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

यदि आप CG Vyapam परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र अवश्य हल करें। इससे न केवल परीक्षा का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि सफलता की संभावना भी अधिक होगी।

 

Computer Related General Knowledge - 

कंप्यूटर रिलेटेड जनरल नॉलेज

1- स्टैटिक और डायनामिक रैम के संबंध में निम्न लिखित कथनों पर विचार करे : - 
I -    स्टैटिक रैम, डायनामिक रैम  की तुलना में धीमी होती है !
II-    स्टैटिक रैम, डायनामिक रैम से महँगी होती है !
III-    स्टैटिक रैम, का उपयोग करता है !
 IV-     डायनामिक रैम कैपेसिटर्स का उपयोग करता है !

 उत्तर -    केवल II और IV कथन सत्य | 

2- निम्न में से कौन सा वाक्य सही है?  : - 
  1. फेडोरा कमर्शियली लाईसेन्स आपरेंटिंग सिस्टम है। 
  2. एम एस एक्सल सिस्टम  साफ्टवेयर का एक उदाहरण है। 
  3. आपरेटिंग सिस्टम वह प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर उपयोगकर्ता और कम्प्यूटर के हार्डवेयर के बीच मध्यस्थ   के रूप में कार्य करता है। 
  4. उपरोक्त सभी सही है। 

उत्तर - 4


3. गूगल खाता बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें - 

A. अपना व्यक्तिगत विवरण भरें (नाम, उपयोकर्ता नाम, आदि) । 

B. अपने फोन नंबर की पुष्टि करें। 

C. एक मजबूत पासवर्ड सेट करें।

D. गूगल की शर्तो और नीतियों को स्वीकार करें।

E. गूगल साईन-अप पेज पर जाए । 

 निम्नानुसार सही क्रम चुनिए है 

A    -    E, C, A, D, B 

B    -    A, E, C, D, B

C    -    E, A, C, D, B

D    -    E, A, B, D, C     

उत्तर - D

     

बुधवार, 31 जनवरी 2024

Mahtari Vandan Yojna CG, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना 
एमएम
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है इसमें प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 

इस योजना के माध्यम से कई महिलाएं ससक्ति करण व आत्मनिर्भर होंगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ये योजना चुनाव से पहले की गई थी जिससे उनकी सरकार सत्ता में आने पार इस योजनांका लाभ दिया जाएगा । इस वजह से भी इनकी सरकार सत्ता में आई है। 

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

durg distict court requirement

District Court Durg Recruitment 2023 | जिला न्यायालय दुर्ग में 125 पदों पर भर्ती

Rudrama Last Updated : Tuesday 13 - 06 - 2023 | 06:24 AM

District Court Durg Recruitment 2023 जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग छत्तीसगढ़ में Cg Job Alert की खोज कर रहे बेरोजगार महिला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, दरअसल हाल ही में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट दुर्ग द्वारा जिला स्तर पर स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड - 03, भृत्य, चौकीदार के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु Cg Sarkari Job नोटिफिकेशन आमंत्रित किया है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट दुर्ग भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष अभ्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड करने के पश्चात अपनी संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय मूल निवासी विभाग द्वारा निर्धारित पते पर District Court Durg Application Form भेज सकते हैं। District Court Durg Bharti 2023 के अंतर्गत उम्मीदवारों की नियुक्ति साक्षात्कार, मेरिट सूची के आधार पर किया जावेगा साथ ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदेय के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जावेगा। District Court Durg Vacancy की नोटिफिकेशन, आवेदन फार्म, अंतिम तिथि, सिलेबस, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है।

District Court Durg Jobs 2023 Notification

जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग भर्ती
विभाग का नामजिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग छत्तीसगढ़
पद का नामस्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड - 03, भृत्य, चौकीदार
कुल पद125 पद
सैलरीनियमानुसार
कैटेगरीCg Govt Jobs
भर्ती के प्रकारसंविदा भर्ती
लेवलराज्य स्तरीय
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
नौकरी स्थानदुर्ग
आधिकारिक साइटdurg.gov.in

District Court Durg Recruitment 2023 Details

पद विवरण :- District Court Durg Bharti 2023 के सपना देख रहे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभाशाली महिला पुरुष अभ्यार्थी जो जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा जारी किये गये अधिसूचना की पदवार विवरण प्राप्त करना चाहते हैं। अभ्यर्थी नीचे तालिका जांच कर सकते हैं।

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
स्टेनोग्राफर (हिंदी)11स्नातक, शीघ्रलेखन, DCA
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)02स्नातक, शीघ्रलेखन, DCA
सहायक ग्रेड 366स्नातक, DCA, टाइपिंग
भृत्य/दफ्तरी कम फर्राश325वीं पास
वाहन चालक025वीं पास
लिफ्टमैन015वीं पास
स्वीपर035वीं पास
वाटरमैन035वीं पास
चौकीदार065वीं पास
कुल पद125-

District Court Durg Qualification

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता :- Durg District Court Notification 2023 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित क्वालीफिकेशन, आयु सीमा विवरण की जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ संविदा भर्ती 2023 के लिए निर्धारित योग्यता एवं District Court Durg Chhattisgarh Job Age Limit की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन की जांच कर लेवे।

शैक्षिक योग्यता10वीं / 12वीं / ग्रेजुएट
आयु सीमा18 - 35
आयु में छूटमानदंडों के अनुसार
आयु कैलकुलेटरAge Calculator

District Court Durg Chhattisgarh Salary

वेतनमान:- जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड - 03, भृत्य, चौकीदार पदों पर जिन महिला-पुरुष अभ्यर्थियों का चयन होगा उन अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जावेगा। जो निम्नानुसार है

District Court Durg Application Fee

आवेदन शुल्क :- दुर्ग संविदा वैकेंसी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय मूल निवासी जो District Court Durg Application Form सबमिट करना चाहते हैं। वह उम्मीदवार जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। District Court Durg Application Fees का विवरण नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं।

वर्ग का नामशुल्क
सामान्य-
ओबीसी-
एससी / एसटी-

District Court Durg Important Date

महत्वपूर्ण तिथियां :- जिला न्यायालय दुर्ग भर्ती योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष अभ्यार्थी 9 जून 2023 से 30 जून 2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। District Court Durg Chhattisgarh Bharti की तिथि एवं अन्य जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं।

अधिसूचना दिनांक09/06/2023
आवेदन शुरू तिथि09/06/2023
अंतिम तिथि26/06/2023
स्थितिअधिसूचना जारी

How to Apply District Court Durg Application Form

आवेदन प्रक्रिया :- जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट दुर्ग की ऑफिशल वेबसाइट durg.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड करने के पश्चात अपनी संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में विभाग द्वारा निर्धारित पते पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय मूल निवासी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Cg New Vacancy Required Documents

छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट जॉब के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. एजुकेशन सर्टिफिकेट
2. पहचान पत्र
3. जाति प्रमाण पत्र
4. निवास प्रमाण पत्र
5. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

District Court Durg Selection Process

चयन प्रक्रिया :-जिला न्यायालय दुर्ग छत्तीसगढ़ भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उम्मीदवारों के चयन हेतु नीचे दर्शित प्रक्रिया आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी अभ्यार्थियों को सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है :-
» कौशल टेस्ट
» इंटरव्यू
» मेरिट सूची
» दस्तावेज सत्यापन
जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग भर्ती चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे District Court Durg Official Notification की भलीभांति जांच कर लेवे।

विभागीय विज्ञापन / आवेदन फॉर्म

» विभागीय विज्ञापन» आवेदन फार्म
» जॉइन व्हाट्सएप ग्रुप» सामान्य ज्ञान
Download Sarkariprep App
अति आवश्यक सूचना
सरकारीप्रेप टीम द्वारा किसी भी उम्मीदवार को जॉब ऑफर या जॉब सहायता के लिए संपर्क नहीं करते हैं। sarkariprep.in कभी भी जॉब्स के लिए किसी उम्मीदवार से शुल्क नहीं लेता है। कृपया फर्जी कॉल या ईमेल से सावधान रहें। किसी भी सहायता के लिए कृपया सरकारीप्रेप ऑफिशियल Twitter पर ट्वीट कर सकते हैं

*एलईडी मॉनिटर (LED Monitor)* kise kahte hai

एलईडी मॉनिटर :- इस प्रकार के मॉनिटर में OLED {Organic Light Ermitting Diode} का प्रयोग किया जाता है जो बीटल डिस्प्ले प्रदर्शित करती है इसका रिजर्वेशन तथा रिफ्रेश रेट बेहतर होता है यह एनसीडी मास्टर से भी पतला और हल्का होता है|


सोमवार, 25 जुलाई 2022

Wireless or Chordless Key-Board/Mouse / बेतार की-बोर्ड माउस।। बिना तार वाले माउस ओर की बोर्ड

**सामान्यता कीबोर्ड तथा माउस को तार के जरिए कंप्यूटर मदरबोर्ड से जोड़ा जाता है परंतु वर्तमान में बेतार कीबोर्ड तथा माउस का प्रचलन बढ़ रहा है इसमें कंप्यूटर के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान रेडियो तरंगों या एंड्रे या ब्लूटूथ या वाई-फाई के जरिए होता है|**

what is a Optical Mouse# ऑप्टिकल माउस क्या है।

         ऑप्टिकल माउस प्रकाश तरंगों के परावर्तन के आधार पर कार्य करता है इसमें सतह पर घूमने वाला रबर बॉल नहीं होता । एलईडी (Light Emitting Diode) या लेजर डायोड द्वारा उत्पन्न प्रकाश तरंगें सतह से परावर्तित होती हैं जिन्हें फोटो डायोड सेंसर द्वारा पढ़ा जाता है। ऑप्टिकल माउस के लिए किसी विशेष सतह या माउस पैड की जरूरत नहीं होती । इसे किसी भी अपारदर्शी सतह पर रखकर प्रयोग किया जा सकता है मैकेनिकल बॉल न होने के कारण इसमें टूट-फूट की संभावना कम होती है।

रविवार, 27 मार्च 2022

Acchi aadate✌️ अच्छी आदतें

 https://youtu.be/NPPkAYgSQhQ

ये वीडियो बच्चो लोगो को जरूर दिखाए

वीडियो को ज्याफ से ज्यादा शेयर करे लाइक करे और सब्सक्राइब करना न भूले

शनिवार, 26 मार्च 2022

प्रिंटर (Painter) क्या है प्रिंटर के कितने प्रकार होते है। who is the printer

प्रिंटर (Painter)  :- प्रिंटर एक मशीन है जो कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित आउटपुट को कागज पर उतारता है यह हार्डकॉपी {Hard Copy} या स्थायी प्रति (Permanent Copy) प्रदान करने वाला आउटपुट डिवाइस है। इसका प्रयोग टेक्स्ट text, रेखाचित्र graphics तथा चित्र image का पेपर output प्राप्त करने के लिए किया जाता है। 



           प्रिंटर की गुणवत्ता उसके रेजोल्यूशन से जानी जाती है यह 1 वर्ग इंच में स्थित डॉट की संख्या बताता है जिसे डीपीआई DPI=Dots Per Inch कहते हैं प्रिंटर को सिस्टम यूनिट के पैरोलेल के पोर्ट से जोड़ा जाता है।

प्रिंटर का वर्गीकरण 
कैरेक्टर प्रिंटर (Character Printer) :- यह एक बार में एक करैक्टर पेंट करता है।

लाइन प्रिंटर:-  यह प्रिंट एक बार में एक पूरी लाइन प्रिंट करता है तो इसकी प्रिंट करने की गति बहुत तेज 200 से 2000 लाइन प्रति मिनट होती है।

पेज प्रिंट :- यह प्रिंटर एक बार में एक पूरा पेज प्रिंट करता है

मंगलवार, 22 मार्च 2022

मॉनीटर की गुणवत्ता (Quality of Monitor)

मॉनीटर की गुणवत्ता (Quality of Monitor) :- किसी मॉनीटर की गुणवत्ता को निम्नलिखित आधारों पर मापा जाता है-

(i) डॉट पिच (Dot Pitch) :- मॉनीटर पर दिखाई जाने वाली हर सूचना या ग्राफ छोटे-छोटे चमकीले बिंदुओं से बनी होती है जिसे डॉट या पिक्सेल (Dot or Pixel) कहते हैं। ये डॉट जितने नजदीक स्थित होंगे चित्र उतना ही अच्छा होगा। इसे डॉट पर इंच (DPI-Dots Per Inch) में मापा जाता है जो एक इंच लम्बाई में डॉट या
पिक्सेल की कुल संख्या बताता है।

(ii) रिजोल्यूशन (Resolution) :- यह मॉनीटर स्क्रीन पर उर्ध्वाधर तथा क्षैतिज (Vertical and Horizontal) दिशा में स्थित पिक्सेल की कुल संख्या तथा उसकी गुणवत्ता को दर्शाता है। रिजोल्यूशन अधिक होने से चित्र साफ (Clear) तथा चमकीला (Sharp) दिखता है। 15 इंच के SVGA मॉनीटर का रिजोल्यूशन 1024x768 पिक्सेल हो सकता है।

(iii) रिफ्रेश रेट (Refresh Rate) :- रिफ्रेश रेट यह बतलाता है कि मॉनीटर एक सेकेण्ड में कितनी बार सूचना को रिफ्रेश करता है। इसे हर्ट्स (H2) में मापा जाता है। रिफ्रेश रेट अधिक होने से मॉनीटर की गुणवत्ता बढ़ती है।

(iv) रेसस्पांस टाइप (Response Time) :- किसी पिक्सेल द्वारा एक रंग को बदल कर दूसरा रंग प्रदर्शित करने में लगा समय  रेसस्पांस टाइप कहलाता है। बेहतर मॉनिटर के लिए रिस्पांस टाइम कम होता है

लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले किसे कहते है। (LCD-Liquid Crystal display)

 लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले इसमें दो परत के बीच तरल क्रिस्टल भरा रहता है जिसे वोल्टेज द्वारा प्रभावित कर डिस्प्ले प्राप्त किया जाता है इसका प्रयोग मुख्यतः लैपटॉप, टेबलेट, smart phone, आदि में होता है यह पतला, हल्का और कम विद्युत खपत करने वाला होता है इलेक्ट्रॉनिक घड़ियों, केलकुलेटर आदि में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

मॉनिटर क्या है? (Monitor kya hai)

 

                                    मॉनिटर का मतलब देखना होता है यानी कि जिस पर हम देखते हैं वही मॉनिटर है। कंप्यूटर में जिसमें देखकर आप काम करते हैं वहीं मॉनिटर है। यह कंप्यूटर का एक output device है, इसे visual display unit (VDU) भी कहा जाता है।

                                        यह एक टीव्ही की तरह होता है। यह आउटपुट डिवाईस है। इसमें विभिन्न प्रकार के सूचनाएं को देखा जाता है एवं इसे टी.व्ही की तरह भी यूज किया जाता है।

मंगलवार, 15 मार्च 2022

Monitor ya VDU-Visual Display Unit, मॉनीटर का वर्गीकरण (Classification of Monitor) ,कैथोड किरण ट्यूब (CRT-Cathode ray tube

मॉनीटर (Monitor) या वीडीयू

(VDU-Visual Display Unit)

               यह साफ्ट कॉपी (Soft Copy) प्रदान करने वाला लोकप्रिय आउटपुट डिवाइस है जो डाटा और सूचनाओं को वीडियो आउटपुट (Video Output) के रूप में प्रदर्शित करता है। कम्प्यूटर पर किये जाने वाले प्रत्येक कार्य की सूचना देकर यह कम्प्यूटर और उपयोगकर्ता ।के बीच संबंध स्थापित करता है।


मॉनीटर का वर्गीकरण (Classification of Monitor) : डिस्ले किए गए रंग (Colour) के आधार पर मॉनीटर के तीन प्रकार हो सकते हैं।


(i) मोनोक्रोम मॉनीटर (Monochrome Monitor) : यह मॉनीटर दो रंग में डिस्प्ले प्रदर्शित करता है। मॉनीटर के पृष्ठभूमि में एक रंग होता है जबकि सामने दिखने वाले ऑब्जेक्ट का रंग दूसरा होता है।


(ii) ग्रे स्केल मॉनीटर (Gray Scale Monitor) : यह मोनोक्रोम मॉनीटर का ही एक रूप है जिसमें काले और सफेद (Black and White) रंगों के मिश्रण से कई शेड प्रदर्शित किये जाते हैं।


(iii) कलर मॉनीटर (Colour Monitor) : इसमें तीन मूल रंग- लाल, हरा और नीला का प्रयोग किया जाता है तथा इनके मिश्रण से अन्य रंग प्रदर्शित किए जाते हैं। इसे RGB (Red, Green, Blue) मॉनीटर भी कहा जाता है। यह 16, 32 या 256 रंगों में लाल डिस्पले प्रदर्शित करता है।

                      तकनीक के आधार पर भी मॉनीटर को तीन श्रेणियों में बांटा जाता है।


कैथोड किरण ट्यूब (CRT-Cathode ray tube

मॉनीटर- यह एक बड़ा ट्यूब होता है जिसमें उच्च वोल्टेज द्वार इलेक्ट्रान बीम को नियंत्रित कर डिसप्ले प्राप्त किया जाता है। यह टीवी स्क्रीन जैसा होता है।




 क्या आप जानते हैं?


               लेजर (LASER - Light Amplification by Stimulfated Emission of Radiation) एक उच्च क्षमता का प्रकाशीय बीम है। कम्प्यूटर में लेजर बीम का उपयोग आप्टिकल डिस्क, बार कोड रीडर, लेजर प्रिंटर, फाइबर आप्टिक संचार आदि में किया जा रहा है। लेजर का आविष्कार थियोडर मेमैन (Theodore Maiman) ने 1960 में किया था।

गुरुवार, 10 मार्च 2022

प्रमुख आउटपुट डिवाईस निम्‍न है :-

प्रमुख आउटपुट डिवाईस निम्‍न है :-

मॉनीटर (Monitors) या वीडीयू (VDU)
प्रिंटर (Printer)
प्लॉटर (Plotter)
स्पीकर (Speaker)
कार्ड रीडर (Card Reader)
टेप रीडर (Tape Reader)
स्क्रीन इमेज प्रोजेक्टर (Screen Image Projector)

इनपुट व आउटपुट डिवाईस//ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्नीशन //लेक्ट्रानिक कार्ड रीडर //डिजिटाइजिंग टैबलेट //आउटपुट डिवाइस /सॉफ्ट कॉपी तथा हार्ड कॉपी आउटपुट

ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्नीशन (Optical Character Recognition)
            स्कैनर द्वारा स्कैन किया गया डाक्यूमेंट Bitmap image के रूप में होता है। इसे हम चित्र के रूप में edit कर सकते हैं, पर टेक्स्ट के रूप में नहीं। OCR स्कैन किए गए टेक्स्ट डाक्यूमेंट की पहचान कर उसे वर्ड प्रोसेसिंग टेक्स्ट में बदलता है ताकि उसे कम्प्यूटर में edit किया जा सके। इसके लिए Optical Character Reader तथा OCR Software का प्रयोग किया जाता है। 

इलेक्ट्रानिक कार्ड रीडर (ElectronicCard Reader)
        इलेक्ट्रानिक कार्ड प्लास्टिक का बना एक छोटा कार्ड है जिसमें एक चिप या चुंबकीय पट्टी (Magnetic Strip) लगा होता है। इस चिप या चुंबकीय पट्टी में डाटा स्टोर किया जाता है जिसे कम्प्यूटर से जुड़े इलेक्ट्रानिक कार्ड रीडर की सहायता से पढ़ा व प्रोसेस किया जा सकता है। बैंकों में ATM के साथ इलेक्ट्रानिक कार्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

डिजिटाइजिंग टैबलेट (Digitizing Tablet) यह एक इनपुट डिवाइस है जिसकी सहायता से मैप, रेखाचित्र से तथा स्केच आदि को डिजिटल रूप में बदलकर कम्प्यूटर को इनपुट के रूप में दिया जाता है। बाद में इसे Edit और Print भी किया जा सकता है। डिजिटाइजिंग टैबलेट में एक स्क्रीन तथा एक इलेक्ट्रानिक पेन होता है। इलेक्ट्रॉनिक पेन की सहायता से स्क्रीन पर रेखाचित्र या स्केच बनाये जाते हैं। स्क्रीन का सेंसर इसे डिजिटल संकेतों में बदलकर कम्प्यूटर को इनपुट के रूप में देता है। इसका प्रयोग Computer Aided Design (CAD) में किया जा रहा है।

आउटपुट डिवाइस (Output Devices) एक विद्युत यांत्रिक युक्ति जो कम्प्यूटर द्वारा प्रोसेस किया गया बाइनरी डाटा लेकर उसे उपयोगकर्ता के लिए उपयुक्त डाटा में बदलकर प्रस्तुत करता है, आउटपुट डिवाइस कहलाता है। आउटपुट डिवाइस द्वारा हम डाटा या परिणाम को देख सकते हैं, या उसका प्रिंट ले सकते हैं। 

सॉफ्ट कॉपी तथा हार्ड कॉपी आउटपुट (Soft Copy and Hard Copy Output) : कम्प्यूटर आउटपुट को दो भागों में बांटा जा सकता है-सॉफ्ट कॉपी आउटपुट तथा हार्ड
कॉपी आउटपुट।

(i) सॉफ्ट कापी आउटपुट (Soft Copy Output) : यह एक अस्थीय आउटपुट है जिसे हम छू नहीं सकते। सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिजिटल रूप में होता है जिसे हम कम्प्यूटर तथा उचित सॉफटवेयर के बिना पढ़ व देख नहीं सकते। सॉफ्ट कॉपी आउटपुट को इलेक्ट्रानिक मेमोरी में स्टोर किया जाता है तथा नेटवर्क पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जा सकता है। सॉफ्ट कॉपी आउटपुट में परिवर्तन करना आसान होता है। इसमें कागज तथा स्याही की बचत होती है। मॉनीटर तथा स्पीकर द्वारा प्रस्तुत आउटपुट सॉफ्ट कॉपी आउटपुट के उदाहरण हैं।
(ii) हार्ड कॉपी आउटपुट (Hard Copy Output) : यह कागज पर प्रस्तुत स्थायी परिणाम है जिसे हम छू सकते हैं। हार्ड कॉपी आउटपुट को कम्प्यूटर तथा साफ्टवेयर के बिना भी देखा व न पढ़ा जा सकता है। इसमें परिवर्तन करना भी आसान नहीं होता। प्रिंटर या प्लॉटर द्वारा प्रस्तुत आउटपुट हार्ड कॉपी आउटपुट के उदाहरण हैं।


इनपुट और आउटपुट डिवाइस#माइक (Mike)#स्पीच रिकॉग्नीशन सिस्टम (Speech Recognition System)#

माइक (Mike) :- माइक या माइक्रोफोन (Microphone) एक ऑडियो (Audio) इनुपट डिवाइस है जिसके द्वारा किसी आवाज (Sound) को
कम्प्यूटर में इनपुट के रूप में डाला जाता है। माइक ध्वनि तरंगों (Audio Signal) को एनालॉग विद्युत तरंगों में बदलता है जिसे साउण्ड कार्ड द्वारा डिजिटल संकेतों में बदला जाता है। माइक का प्रयोग मल्टी मीडिया सॉफ्टवेयर में, आवाज रिकॉर्ड करने, ऑडियो फाइल तैयार करने तथा इंटरनेट पर बातचीत करने
के लिए किया जाता है। ऑडियो फाइल रिकॉर्ड या इडिट करने के लिए Audacity साफ्टवेयर का उपयोग किया जाता हैा


 

स्पीच रिकॉग्नीशन सिस्टम (Speech Recognition System) :- यह एक इनपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से बोलकर डाटा को कम्प्यूटर में डाला जा सकता है। स्पीच रिकॉग्नीशन सिस्टम में मनुष्य द्वारा बोले गए शब्दों को पहचान कर उन्हें टेक्स्ट में परिवर्तित किया जाता है तथा उस टेक्स्ट को कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित भी किया जा सकता है। इसका उपयोग मौखिक आदेश देकर कम्प्यूटर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में भी किया जा सकता है। हालांकि वर्तमान में इसका प्रयोग सीमित है, पर भविष्य में इसके विकास की संभावनाएं विद्यमान हैं।

बुधवार, 9 मार्च 2022

इनपुट और आउटपुट डिवाइस#ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader)##वेब कैमरा (Web Camera)##टच स्क्रीन (Touch Screen)##माइक (Mike)किस कहते हैा

ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR) एक इनपुट डिवाइस है जो विशेष प्रकार के संकेतों/ चिह्नों को पढ़कर उसे कम्प्यूटर द्वारा उपयोग के योग्य बनाता है। आजकल वस्तुनिष्ठ उत्तर पुस्तिकाओं (Multiple Choice Question) को जांचने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।

            इसमें उच्च तीव्रता वाले प्रकाशीय किरणों को कागज पर डाला जाता है तथा पेन या पेंसिल के निशान से परावर्तित किरणों का अध्ययन कर सही उत्तर का पता लगाया जाता है।


 

 

वेब कैमरा (Web Camera) यह एक सामान्य डिजिटल कैमरे की तरह होता है जिसे कम्प्यूटर से जोड़कर इनपुट डिवाइस की तरह प्रयोग किया जाता है। इसमें उपस्थित फोटो डायोड (Photo diode) प्रकाशीय सूचना को विद्युत तरंगों में बदल कर कम्प्यूटर को देते हैं। इसे वेब कैम (Web Cam) भी कहा जाता है। वेब कैमरा का प्रयोग वीडियो कान्फरेंसिंग, वीडियो चैटिंग, वेब ब्रॉडकास्ट (Web Broad Cast) आदि में किया जाता है।

 

टच स्क्रीन (Touch Screen)
        यह एक आसान इनपुट डिवाइस है। कम्प्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को छूकर निर्देश दिये जा सकते हैं तथा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराया जा सकता है। टच स्क्रीन में इंफ्रारेड (अवरक्त) किरणें स्क्रीन की सतह पर घूमती रहती हैं। जब अंगुली से प्रदर्शित विकल्पों को छूते हैं तो किरणों की गति प्रभावित होती है तथा उसकी स्थिति रिकॉर्ड कर ली जाती है। स्थिति के अनुसार, कम्प्यूटर चिह्नित विकल्प को क्रियान्वित करता है टच स्क्रीन का उपयोग बैंकों में एटीएम (ATM-AutomaticTeller Machine) तथा सार्वजनिक सूचना केंद्र (InformationKiosk) में किया जा रहा है। स्मार्टफोन तथा टैबलेट कम्प्यूटर में भी टच स्क्रीन का उपयोग इनपुट डिवाइस के रूप में किया जाता है।

माइक (Mike)
        माइक या माइक्रोफोन (Microphone) एक ऑडियो (Audio) इनुपट डिवाइस है जिसके द्वारा किसी आवाज (Sound) को कम्प्यूटर में इनपुट के रूप में डाला जाता है। माइक ध्वनि तरंगों (Audio Signal) को एनालॉग विद्युत तरंगों में बदलता है जिसे साउण्ड कार्ड द्वारा डिजिटल संकेतों में बदला जाता है। माइक का प्रयोग मल्टी मीडिया सॉफ्टवेयर में, आवाज रिकॉर्ड करने, ऑडियो फाइल तैयार करने तथा इंटरनेट पर बातचीत करने के लिए किया जाता है। ऑडियो फाइल रिकॉर्ड या इडिट करने के लिए Audacity साफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है।

इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस#माइकर (MICR-Magnetic Ink Character Recognition) किसे कहते हैा##एमआईसीआर का क्या काम होता है?##एमआईसीआर क्या है

 माइकर (MICR-Magnetic Ink Character Recognition)

इसका प्रयोग विशेष चुम्बकीय स्याही (आयरन ऑक्साइड) से विशेष तरीके से लिखे अक्षरों को कम्प्यूटर के जरिये पढ़ने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग बैंकों द्वारा चेक/ड्राफ्ट में किया जा रहा है। इससे कम समय और बड़ी मात्रा में चेक/ड्राफ्ट का भुगतान करने और नकल रोकने में मदद मिलेगी। माइकर कोड में 0 से 9 तक संख्याओं और चार चिह्नों (कुल 14 कैरेक्टर) का प्रयोग किया जाता है।

Computer questions and gk

cgpsc के liye प्रश्न लेटेस्ट वाला

#छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा के लिए 10 प्रश्न निम्नलिखित हैं:- 1. *भारतीय ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे?* उत्तर: राजा राममोहन रॉय¹ 2. *करचोबी ...